हजारीबाग जिले के बड़कागांव स्थित राम जानकी मंदिर में गायत्री परिवार की ओर से गायत्री मंत्र हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शक्तिपीठ गायत्री मंदिर हजारीबाग के पुजारी केदार और बीरबल प्रसाद मेहता द्वारा विधि विधान से गायत्री मंत्र हवन कराया गया।हवन कार्यक्रम में गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ श्रद्धालुओं ने हवन में भाग लिया। कार्यक्रम में दर्जनों गायत्री परिवार के सदस्य और श्रद्धालु उपस्थित थे।इस मौके पर प्रखंड समन्वय प्रमुख पिंटू गुप्ता ने कहा कि गायत्री मंत्र सबसे श्रेष्ठ मंत्र माना जाता है और किसी भी पूजा पाठ की शुरुआत गायत्री मंत्र से ही की जाती है। उन्होंने कहा कि गायत्री मंत्र के जाप से कष्टों का निवारण होता है और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।इस अवसर पर पिंटू गुप्ता रविंद्र लाल पुजारी चिंतामणि महतो डोमन महतो रामचंद्र गुप्ता हरनाथ राम अंतू महतो आनंद कुमार कैलाश कुमार बुद्धिनाथ महतो रेणु देवी कपूर देवी लक्ष्मी देवी गायत्री देवी बीना देवी सुशीला देवी रिंकी देवी सहित कई श्रद्धालु उपस्थित थे।