सरायकेला चांडिल के गैलेप्शी इंगोट प्लांट में फर्नेस ब्लास्ट दो मजदूर गंभीर रूप से झुलसे
सरायकेला
जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर करीब 2 बजे गैलेप्शी इंगोट प्लांट में कार्यरत मजदूर बादल और पुजारी
रोज की तरह अपनी ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान प्लांट की फर्नेस भट्टी में अचानक
जोरदार ब्लास्ट हो गया। धमाके के साथ आग की लपटें उठीं और दोनों मजदूर उसकी चपेट
में आकर गंभीर रूप से झुलस गए।हादसे के बाद प्लांट परिसर में अफरा तफरी मच गई। अन्य कर्मचारियों और
प्रबंधन की मदद से दोनों घायलों को तत्काल एंबुलेंस से जमशेदपुर स्थित टाटा मेन
हॉस्पिटल TMHभेजा
गया। चिकित्सकों के अनुसार दोनों मजदूरों की स्थिति गंभीर है
हालांकि फिलहाल वे
खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।घटना के बाद प्लांट में कार्यरत श्रमिकों ने सुरक्षा
व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई है। मजदूरों का आरोप है कि फर्नेस जैसे संवेदनशील
विभागों में सुरक्षा मानकों का समुचित पालन नहीं किया जाता। समय समय पर मशीनों और उपकरणों का रखरखाव
नहीं होने के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।मजदूर संगठनों ने प्रशासन से
पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा घायल
श्रमिकों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। वहीं फैक्ट्री इंस्पेक्टर से भी
प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था की जांच कराने की मांग उठ रही है।फिलहाल गैलेप्शी
इंगोट प्लांट प्रबंधन की ओर से इस हादसे पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया
है। घटना ने जिले में लगातार हो रही औद्योगिक दुर्घटनाओं के बीच श्रमिक सुरक्षा
व्यवस्था को एक बार फिर कटघरे में खड़ा कर दिया है।















