देवघर फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की समीक्षा
देवघर जिले में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को प्रभावी बनाने के
उद्देश्य से उप विकास आयुक्त डीडीसी पीयूष सिन्हा ने सदर अस्पताल स्थित सभागार में
समीक्षा बैठक की। बैठक में सिविल सर्जन सहित स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी एवं
कर्मी उपस्थित रहे।बैठक के दौरान डीडीसी ने अभियान की प्रगति की विस्तृत समीक्षा
की और जिन क्षेत्रों में अब तक दवा वितरण शेष है वहां विशेष अभियान
चलाकर लक्ष्य को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि यह अभियान
पहले 25 फरवरी तक पूरा होना था
लेकिन अब इसकी तिथि बढ़ा दी गई है ताकि कोई भी व्यक्ति फाइलेरिया रोधी दवा से वंचित न रहे।डीडीसी
ने कहा कि फाइलेरिया से बचाव के लिए लोगों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जा रही है
और यह बेहद जरूरी है कि स्वास्थ्यकर्मी घर घर
जाकर शत प्रतिशत लोगों को दवा का सेवन कराएं। उन्होंने पंचायत स्तर पर
बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीमों की सराहना भी की।पीयूष सिन्हा ने स्पष्ट कहा कि
फाइलेरिया मुक्त देवघर का लक्ष्य जनभागीदारी से ही हासिल किया जा सकता है। इसके
लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ साथ
आम जनता का सहयोग भी आवश्यक है। उन्होंने सभी कर्मियों से अभियान को गंभीरता से
लेते हुए पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपील की।














