गिरिडीह परियाण होटल में घुसी बस
गिरिडीह जिले के
पचम्बा-जमुआ मुख्य मार्ग स्थित परियाण में शनिवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया।
तेज रफ्तार और अनियंत्रित विष्णु रथ बस अचानक सड़क किनारे बने एक होटल में
जा घुसी जिससे
इलाके में अफरा तफरी और दहशत फैल गई।प्रत्यक्षदर्शियों
के अनुसार बस काफी तेज रफ्तार में थी। चालक अचानक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और बस
सीधे सड़क किनारे स्थित ऋतु मंडल के होटल में जा टकराई।टक्कर इतनी जोरदार थी कि
होटल का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। होटल के अंदर रखा सामान भी बुरी
तरह टूट गया। हादसे के समय होटल में मौजूद लोगों के बीच चीख पुकार मच गई।इस दुर्घटना में होटल संचालक ऋतु मंडल की पत्नी
गंभीर रूप से घायल हो गईं। बताया जा रहा है कि हादसे के समय वह होटल के अंदर काम
कर रही थीं। बस के टकराने के बाद वह मलबे और टूटे सामान के बीच दब गईं।इसके अलावा
एक अन्य व्यक्ति के घायल होने की भी सूचना है। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को
बाहर निकालकर इलाज के लिए भेजा।हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग बड़ी संख्या में
घटनास्थल पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य शुरू
किया। कुछ देर तक सड़क पर जाम और अफरा तफरी की स्थिति बनी
रही।घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर
दी। शुरुआती आशंका तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही को माना जा रहा है।स्थानीय
लोगों ने प्रशासन से मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती से नियंत्रण लगाने
की मांग की है।















