बोकारो जिले के चन्द्रपुरा थाना क्षेत्र में हुए दो गृहभेदन मामलों का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एसआईटी की कार्रवाई में तीन चोरों समेत कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किया गया चांदी सोना और मोबाइल फोन बरामद किया है।जानकारी के अनुसार चन्द्रपुरा थाना क्षेत्र में एक घर में चोरी की घटना के बाद चर्च रोड स्थित एक अन्य घर में भी गृहभेदन की वारदात हुई थी। इस मामले में कांड संख्या 53/26 दर्ज किया गया था।दोनों घटनाओं में समानता मिलने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी।मामले की गंभीरता को देखते हुए बोकारो पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेरमो तेनुघाट के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया।जांच के दौरान पुलिस ने गोलू कुमार विवेक रविदास उर्फ राहुल रविदास और रोहन कुमार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में तीनों ने चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।आरोपियों ने पुलिस को बताया कि चोरी का सोना चांदी पेटरवार निवासी गणेश कुमार स्वर्णकार को बेचा गया था। इसके बाद पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया।छापेमारी के दौरान पुलिस ने 420 ग्राम चांदी 10 ग्राम गलाया हुआ सोना एक ओप्पो मोबाइल और चार अन्य मोबाइल फोन बरामद किए हैं।फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की गहन जांच में जुटी हुई है।