तमाड़ में साले ने बहनोई की हत्या
राँची जिले के तमाड़
थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां पारिवारिक विवाद में साले ने अपने
ही बहनोई की टांगी से काटकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल
गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।घटना तमाड़
थाना क्षेत्र के नीचे टोली गांव की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार किसी बात को
लेकर बहनोई और साले के बीच विवाद हुआ था।देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि
आरोपी साले ने टांगी से हमला कर दिया। हमले में बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना
के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टरों ने
उसे मृत घोषित कर दिया।हत्या की खबर फैलते ही गांव में अफरा तफरी और दहशत का माहौल बन गया।सूचना मिलते ही तमाड़ थाना पुलिस
मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस ने
आरोपी साले को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।फिलहाल
पुलिस हत्या के पीछे की असली वजह जानने में जुटी हुई है।














