हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र में हुए चर्चित गोलीकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से एक देशी कट्टा, 8 एमएम की चार जिंदा गोलियां और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।जानकारी के अनुसार 26 अप्रैल 2026 को कोले रेलवे स्टेशन के पास अज्ञात अपराधियों ने विकास कुमार प्रजापति और उनकी पत्नी मंजू देवी पर गोलीबारी की थी। घटना में मंजू देवी की मौके पर मौत हो गई थी जबकि विकास कुमार प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गए थे।इस मामले में केरेडारी थाना कांड संख्या 53/26 दर्ज कर पुलिस लगातार जांच कर रही थी।पुलिस जांच में तकनीकी साक्ष्य और वादी के बयान के आधार पर मृतका के ससुराल पक्ष के लोगों की संलिप्तता सामने आई। पुलिस के अनुसार मंजू देवी की हत्या सुनियोजित तरीके से की गई थी।मामले में पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।इसी क्रम में पुलिस ने एक और आरोपी सुनील गंझू को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक देशी कट्टा 8 एमएम की चार जिंदा गोलियां और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।इस छापेमारी अभियान में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बड़कागांव पवन कुमार पुलिस निरीक्षक साहिद रजा केरेडारी थाना प्रभारी राणा भानु प्रताप सिंह सहित कई पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे।