रामगढ़ जिले के पतरातु स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में विश्व हिन्दू परिषद विहिप और बजरंगदल की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सागर कुमार ने की।बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का पुनः विस्तार करना और विभिन्न जातियों में बिखरे हिंदुओं को एकजुट करने पर जोर देना बताया गया।बैठक में जिला विद्यार्थी प्रमुख के रूप में सागर कुमार धर्म प्रचारक के रूप में विक्की श्रीवास्तव सुरक्षा प्रमुख के रूप में रामप्रवेश विश्वकर्मा और प्रखंड सह मंत्री के रूप में उमेश कुमार महतो को दायित्व सौंपा गया।इसके अलावा उपेंद्र कुमार राजन कुमार रोहित प्रसाद संग्राम सिंह विशाल ठाकुर विक्की कुमार गौरीशंकर कुमार गोपाल कुमार रितेश कुमार रुद्र कुमार बिट्टू कुमार सिंह राहुल कुमार संटू कुमार रामानुज कुमार मदन ठाकुर और बजरंग कुमार सहित कई कार्यकर्ता बैठक में मौजूद रहे।