नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा (जेपी नड्डा) मंगलवार को दिल्ली स्थित लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां उन्होंने हालिया विरोध प्रदर्शन के दौरान घायल हुए लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और डॉक्टरों से उनके उपचार की जानकारी ली।

बता दें , जेपी नड्डा अस्पताल के वार्ड में भर्ती घायलों से बातचीत करते हुए नड्डा ने युवा प्रदर्शनकारियों का हौसला बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने एक घायल व्यक्ति के बिस्तर के पास जाकर उसका हालचाल पूछा और उसके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

डॉक्टरों से ली इलाज की जानकारी

अस्पताल दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री ने डॉक्टरों और चिकित्सा अधिकारियों से घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने उपचार व्यवस्था की समीक्षा की और मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।


विरोध प्रदर्शन के बाद अस्पताल पहुंचे मंत्री

यह दौरा उस विरोध प्रदर्शन के बाद हुआ, जिसमें कई लोगों के घायल होने की खबर सामने आई थी। घायल व्यक्तियों को उपचार के लिए लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और उनके इलाज की प्रगति की जानकारी प्राप्त की।