दिल्ली में CJP का ‘चलो संसद’ मार्च, प्रदर्शनकारियों-पुलिस के बीच टकराव, कई पुलिसकर्मी घायल,जेपी नड्डा से मिला प्रतिनिधिमंडल
नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र के पहले दिन दिल्ली में CJP की ओर से आयोजित ‘चलो संसद’ मार्च के दौरान दिनभर तनावपूर्ण स्थिति
बनी रही। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच कई स्थानों पर टकराव की स्थिति देखने को
मिली। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
करते हुए अतिरिक्त बलों की तैनाती की। दिल्ली पुलिस ने संसद
मार्ग पुलिस थाने और जंतर-मंतर के बीच सड़क से प्रदर्शनकारियों को हटाने की
कार्रवाई की। अधिकारियों के अनुसार, संसद भवन और उसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था सामान्य बनी हुई है।
वहीं पार्लियामेंट स्ट्रीट के पास हुई झड़प में एक सब-इंस्पेक्टर सहित कुछ
पुलिसकर्मियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। प्रदर्शन के बीच
राजनीतिक स्तर पर भी गतिविधियां तेज रहीं। भारतीय जनता पार्टी के सूत्रों के हवाले
से सामने आई जानकारी के अनुसार, केंद्रीय
स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने CJP के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की और उनकी बात सुनी। हालांकि, इस बैठक में किन मुद्दों पर विस्तार से
चर्चा हुई और क्या किसी मांग को लेकर कोई सहमति बनी, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर विस्तृत
जानकारी सामने नहीं आई है। इसी बीच जंतर-मंतर पर
अनशन कर रहे अभिजीत दीपके ने अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर दी। उन्होंने पानी पीकर
अपना अनशन तोड़ा। प्रदर्शन और तनाव की
स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरे इलाके में सतर्क रहा। अधिकारियों के
अनुसार, कानून-व्यवस्था बनाए
रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती
की गई। संवेदनशील इलाकों में लगातार निगरानी भी की जाती रही। फिलहाल प्रशासन की ओर
से संसद भवन और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सामान्य होने की बात कही गई
है। वहीं CJP के
प्रतिनिधिमंडल और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के बीच हुई मुलाकात के बाद
आगे क्या निर्णय लिया जाता है, इस
पर नजर बनी हुई है।जेपी
नड्डा से मिला CJP का प्रतिनिधिमंडल
जंतर-मंतर
पर अभिजीत दीपके ने खत्म किया अनशन















