राहुल गांधी के गद्दार बयान पर सियासी संग्राम BJP बोली कांग्रेस
लोकसभा में नेता
विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के एक बयान को लेकर देश की राजनीति गरमा गई
है। रायबरेली दौरे के दौरान राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृहमंत्री अमित
शाह और RSS पर तीखा हमला बोला जिसके बाद भारतीय
जनता पार्टी BJP ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए दावा किया कि देश
आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में आम लोगों पर
आर्थिक दबाव बढ़ सकता है और महंगाई लोगों की परेशानी बढ़ाएगी। साथ ही राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश
की आर्थिक व्यवस्था कमजोर हो रही है। राहुल गांधी ने पश्चिम एशिया में तनाव वैश्विक व्यापार पर असर और तेल आपूर्ति
से जुड़ी चुनौतियों का जिक्र करते हुए कहा कि इसका असर भारत में पेट्रोल गैस और जरूरी
सामानों की कीमतों पर पड़ सकता है। अपने संबोधन के दौरान राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृहमंत्री अमित
शाह और RSS को लेकर विवादित टिप्पणी भी की जिसके बाद बीजेपी
ने इसे गंभीर मुद्दा बताया। बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा
कि कांग्रेस नेता की भाषा देशहित के खिलाफ है। वहीं बीजेपी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी
ने कहा कि राहुल गांधी को अपने शब्दों पर नियंत्रण रखना चाहिए और इस तरह की
बयानबाजी लोकतांत्रिक मर्यादाओं के अनुकूल नहीं है। राहुल गांधी के बयान के बाद कांग्रेस और बीजेपी के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।
राजनीतिक गलियारों में अब इस बयान को लेकर बहस छिड़ गई है।















