ऑनलाइन दवा बिक्री और ई फार्मेसी प्लेटफॉर्म के खिलाफ आज बुधवार 20 मई 2026  को देशभर के केमिस्ट संगठनों ने हड़ताल का ऐलान किया है। All India Organisation of Chemists and Druggists  AIOCD  ने इस राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है। संगठन का कहना है कि ई फार्मेसी प्लेटफॉर्म और तुरंत दवा पहुंचाने वाली सेवाएं बिना पर्याप्त निगरानी और नियामकीय नियंत्रण के काम कर रही हैं  जिससे पारंपरिक मेडिकल स्टोर कारोबार प्रभावित हो रहा है। केमिस्ट संगठन के मुताबिक इस बंद में देशभर के करीब 12  लाख केमिस्ट शामिल हो सकते हैं। वहीं  बिहार में लगभग 40 हजार मेडिकल स्टोर हड़ताल का हिस्सा बताए जा रहे हैं। संगठन का दावा है कि इस विरोध का उद्देश्य सरकार का ध्यान ऑनलाइन दवा बिक्री से जुड़े नियमों और निगरानी व्यवस्था की ओर आकर्षित करना है। राष्ट्रव्यापी हड़ताल के बावजूद कुछ जरूरी दवा सेवाएं प्रभावित नहीं होंगी। आज खुले रहेंगे अस्पतालों के मेडिकल स्टोर जन औषधि केंद्र अमृत फार्मेसी बड़ी फार्मेसी चेन स्टोर  इसके अलावा कई राज्य स्तरीय फार्मेसी संगठनों ने भी इस बंद से दूरी बनाने का फैसला लिया है। केमिस्ट संगठनों का कहना है कि भारी डिस्काउंट और ऑनलाइन बिक्री मॉडल के कारण छोटे मेडिकल स्टोर आर्थिक दबाव का सामना कर रहे हैं। वहीं ई फार्मेसी कंपनियां डिजिटल सुविधा और घर तक दवा पहुंचाने को उपभोक्ताओं के लिए फायदेमंद बता रही हैं। इस मुद्दे को लेकर लंबे समय से दवा कारोबारियों और ऑनलाइन फार्मेसी प्लेटफॉर्म के बीच बहस जारी है।