तीनपहाड़ में आजीविका महिला समिति की वार्षिक आमसभा, आय-व्यय का लेखा-जोखा हुआ पेश
साहिबगंज: सैदपुर आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक स्वावलंबी सहकारी समिति की वार्षिक आमसभा रविवार को आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया प्रतिनिधि मनीष टुडू ने की। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के प्राप्ति-भुगतान और व्यय का विवरण समिति के सदस्यों के सामने प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत के साथ हुई। इसके बाद अतिथियों को पौधा और शॉल देकर सम्मानित किया गया। आमसभा के दौरान समिति की वार्षिक प्रगति, वित्तीय स्थिति, बैंक लिंकेज और आजीविका से जुड़ी गतिविधियों की समीक्षा की गई। बैठक में समिति के अब तक के कामकाज और आर्थिक गतिविधियों को लेकर सदस्यों के साथ चर्चा हुई। इसके साथ ही लखपति दीदी योजना और महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी जानकारी साझा की गई। बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष के लिए प्रस्तावित कार्ययोजना और बजट पर भी विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने स्वयं सहायता समूहों को मजबूत बनाने और समूह से जुड़ी महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया। आमसभा में महिलाओं की आजीविका गतिविधियों को बढ़ाने और समिति के स्तर पर भविष्य की योजनाओं को प्रभावी तरीके से लागू करने को लेकर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम में BPM राजमहल राजेश कुमार, वार्ड सदस्य गोपाल अड़ेगा, BAP, CC, IPRP, IFC, BRPLH समेत विभिन्न कैडर, स्वयं सहायता समूहों की सदस्य एवं पदाधिकारी और CLF-A के प्रतिनिधि मौजूद रहे। वार्षिक आमसभा के दौरान समिति के कामकाज, वित्तीय स्थिति और आगामी योजनाओं को लेकर सदस्यों के बीच विचार साझा किए गए।समिति की प्रगति और वित्तीय स्थिति की समीक्षा
आगामी वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना पर चर्चा
ये लोग रहे मौजूद














