मिहिजाम में ड्राइविंग लाइसेंस विशेष शिविर 154 ने किया आवेदन 82 को मिला लर्निंग लाइसेंस
जामताड़ा: परिवहन विभाग झारखंड
एवं उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा के निर्देशानुसार जिले में ड्राइविंग
लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया को आसान और सुलभ बनाने के उद्देश्य से विशेष शिविरों
का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को मिहिजाम नगर परिषद में आयोजित
ड्राइविंग लाइसेंस विशेष शिविर के पहले दिन बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। शिविर
के दौरान कुल 154
लोगों ने लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन किया। प्राप्त सभी आवेदनों की आवश्यक दस्तावेजों
के आधार पर जांच और सत्यापन किया गया। इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत
आवेदकों का ऑनलाइन टेस्ट लिया गया। 82 अभ्यर्थियों
को मिला लर्निंग लाइसेंस ऑनलाइन
टेस्ट में सफल 82
पात्र आवेदकों को मौके पर ही लर्निंग
ड्राइविंग लाइसेंस जारी कर दिया गया।
वहीं 48 आवेदक
परीक्षा में असफल रहे, जबकि 24 आवेदक
अनुपस्थित पाए गए। अधिकारियों
ने बताया कि विशेष शिविर के माध्यम से लोगों को अपने क्षेत्र में ही लाइसेंस
संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं,
जिससे उन्हें जिला मुख्यालय के चक्कर
नहीं लगाने पड़ते। लोगों ने की पहल की सराहना शिविर
में पहुंचे लोगों ने परिवहन विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कैंप
ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लोगों के लिए काफी सुविधाजनक साबित हो रहे
हैं। इससे समय और धन दोनों की बचत हो रही है। दूसरे दिन भी जारी रहेगा शिविर जिला
परिवहन पदाधिकारी मुकेश कुमार
ने बताया कि मिहिजाम नगर परिषद में
आयोजित यह विशेष शिविर दूसरे दिन भी जारी रहेगा। दूसरे दिन भी नए आवेदन स्वीकार
किए जाएंगे और सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने वाले पात्र आवेदकों को नियमानुसार
लर्निंग लाइसेंस जारी किया जाएगा। उन्होंने
बताया कि परिवहन विभाग एवं जिला प्रशासन के निर्देशानुसार यह विशेष अभियान जिले के
सभी प्रखंडों और पंचायतों में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत चरणबद्ध तरीके से
संचालित किया जा रहा है। लोगों से की गई अपील जिला
परिवहन पदाधिकारी ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि और स्थान पर
आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाएं तथा वैध
ड्राइविंग लाइसेंस बनवाकर सुरक्षित और जिम्मेदार यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने
में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।














