सोलगाड़िया में 100 केवी ट्रांसफार्मर का उद्घाटन, बिजली संकट से ग्रामीणों को मिली राहत
सरायकेला/राजनगर: राजनगर प्रखंड क्षेत्र के सोलगाड़िया गांव में लंबे समय से खराब ट्रांसफार्मर के कारण जारी बिजली संकट का समाधान हो गया है। ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए गांव में 100 केवी क्षमता वाले नए विद्युत ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया गया। इसके साथ ही गांव में बिजली आपूर्ति बहाल हो गई, जिससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन झामुमो केंद्रीय सदस्य बिशु हेम्ब्रम और झामुमो बुद्धिजीवी मोर्चा के जिलाध्यक्ष दुर्गा लाल मुर्मू ने संयुक्त रूप से किया। ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण पिछले कई दिनों से ग्रामीणों को बिजली की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। बिजली नहीं रहने से घरेलू कामकाज के साथ-साथ बच्चों की पढ़ाई और अन्य जरूरी कार्य भी प्रभावित हो रहे थे। नया ट्रांसफार्मर चालू होने के बाद गांव में विद्युत आपूर्ति सामान्य हो गई। बिजली बहाल होने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और समस्या के समाधान के लिए झामुमो नेताओं के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम के दौरान झामुमो कला-संस्कृति मोर्चा के प्रखंड उपाध्यक्ष सुखलाल मुर्मू, बिनोद टुडू, सोमाय हेम्ब्रम, राय मुर्मू, मेघराय टुडू, दिकूराम हेम्ब्रम, मुरलीधर राय, अमित राय, संतोष राय, कोंदा सरदार, राजेश टुडू, धनु राम मुर्मू, सिदलाल मुर्मू, साहिल टुडू, मार्सल टुडू और जितेंद्र राय समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ट्रांसफार्मर चालू होने और बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद ग्रामीणों ने खुशी जताई। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली संकट दूर होने से गांव के लोगों को काफी राहत मिली है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगे भी बिजली व्यवस्था सुचारु बनी रहेगी।ग्रामीणों ने जताई खुशी















