पोटका शेचेन क्लिनिक में सिर्फ 30 रुपये में फिजियोथेरेपी, मरीजों को मिल रही नई जिंदगी
पोटका: ग्रामीण
क्षेत्र में कम खर्च पर बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराना कई जरूरतमंद मरीजों के
लिए बड़ी राहत साबित हो रहा है। करुणा शेचेन द्वारा संचालित शेचेन क्लिनिक का
फिजियोथेरेपी सेंटर ऐसे ही मरीजों के लिए उम्मीद की नई किरण बन रहा है। यहां मात्र
30 रुपये में
फिजियोथेरेपी की सुविधा दी जा रही है। फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. अभिमन्यु कुमार के
मार्गदर्शन में मरीजों को चलने-फिरने और दैनिक कार्यों में आत्मनिर्भर बनने में
मदद मिल रही है। 37 वर्षीय दीनबंधु मंडल
ने बताया कि एल-4 और
एल-5 में नस दबने के कारण
वह दोनों पैरों से चलने में असमर्थ हो गए थे। उस समय उन्हें लगने लगा था कि शायद
वह दोबारा सामान्य जीवन नहीं जी पाएंगे। दीनबंधु के अनुसार,
शेचेन क्लिनिक में एक महीने तक
फिजियोथेरेपी कराने के बाद वह फिर से अपने पैरों पर खड़े होने लगे। अब वह खुद
मार्केटिंग कर अपना व्यवसाय चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि मात्र 30 रुपये में फिजियोथेरेपी की सुविधा मिलना
उनके लिए बड़ी राहत है। जमशेदपुर जाकर इलाज कराना काफी खर्चीला पड़ता था। 52 वर्षीय दीपक मुदी ने
भी शेचेन क्लिनिक में फिजियोथेरेपी से लाभ मिलने की बात कही। उन्होंने बताया कि
कटक में घुटने का ऑपरेशन कराने के बाद उन्हें चलने-फिरने में परेशानी हो रही थी।
क्लिनिक में फिजियोथेरेपी कराने से उन्हें काफी मदद मिली। अब वह अपना काम कर पा
रहे हैं और रोजगार के माध्यम से जीवनयापन कर रहे हैं। दोनों मरीजों ने डॉ.
अभिमन्यु कुमार के मार्गदर्शन और सेवा भावना की सराहना की। वहीं, डॉ. अभिमन्यु कुमार ने बताया कि
फिजियोथेरेपी सेंटर का मुख्य उद्देश्य कम खर्च में मरीजों को उपचार की सुविधा
उपलब्ध कराना है, ताकि
वे अपनी शारीरिक क्षमता में सुधार कर दैनिक कार्य स्वयं कर सकें और आत्मनिर्भर
बनें। ग्रामीण क्षेत्र में
मात्र 30 रुपये में
फिजियोथेरेपी की सुविधा जरूरतमंद मरीजों के लिए महत्वपूर्ण सहारा बन रही है।
मरीजों के अनुभव बताते हैं कि नियमित फिजियोथेरेपी और उचित मार्गदर्शन से उन्हें
अपने दैनिक जीवन में लौटने में मदद मिल सकती है।एक
महीने की फिजियोथेरेपी से दीनबंधु को मिली राहत
घुटने
के ऑपरेशन के बाद दीपक को मिली मदद
कम
खर्च में मरीजों को आत्मनिर्भर बनाना उद्देश्य














