रामगढ़ चुट्टूपालू घाटी में नेटवर्क समस्या नए मोबाइल टावर का प्रस्ताव डीसी ऋतुराज
रामगढ़ : के चुट्टूपालू घाटी क्षेत्र में
नेटवर्क कनेक्टिविटी की समस्या को दूर करने और सड़क दुर्घटनाओं के दौरान त्वरित
आपातकालीन सेवा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त ऋतुराज ने घाटी क्षेत्र का
विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सामने आया कि चुट्टूपालू
घाटी में मोबाइल टावर नहीं होने के कारण नेटवर्क सेवा बाधित रहती है। इसके चलते
दुर्घटना की स्थिति में एंबुलेंस, पुलिस और राहत-बचाव टीम को समय पर सूचना
देने में परेशानी होती है। दुर्घटनाओं के दौरान रिस्पॉन्स टाइम
बेहतर करने के लिए उपायुक्त ने Jio की टेक्निकल टीम को घाटी क्षेत्र में नए
मोबाइल टावर के लिए उपयुक्त स्थल का सर्वे करने का निर्देश दिया। उन्होंने टीम से
जल्द विस्तृत प्रस्ताव जिला प्रशासन को उपलब्ध कराने को कहा, ताकि टावर लगाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई
जा सके। निरीक्षण के दौरान नेटवर्क कनेक्टिविटी
के साथ-साथ घाटी में दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की पहचान और अन्य सड़क सुरक्षा
उपायों पर भी चर्चा की गई। मौके पर वन प्रमंडल पदाधिकारी रामगढ़
नितेश कुमार, प्रभारी
पदाधिकारी गोपनीय शाखा रविंद्र कुमार गुप्ता, डीपीओ यूआईडी आरती पंकज, अंचल अधिकारी रामगढ़, Jio की तकनीकी टीम और जिला प्रशासन के अन्य
संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे।














