जामताड़ा रजामडीह में स्लैबयुक्त नाली का उद्घाटन, जल निकासी की समस्या से मिलेगी राहत
जामताड़ा: जामताड़ा नगर पंचायत
क्षेत्र के वार्ड संख्या 16 स्थित
रजामडीह में जल निकासी की समस्या से लोगों को राहत दिलाने की दिशा में नवनिर्मित
स्लैबयुक्त नाली का उद्घाटन किया गया। उज्जवल तूरी के घर से धर्मशाला तक बनी इस
नाली का विधिवत उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष आशा
गुप्ता और वार्ड पार्षद शिखा
रानी मंडल ने संयुक्त रूप से किया।उद्घाटन
के दौरान स्थानीय लोगों में खुशी देखी गई। लोगों ने नाली निर्माण को क्षेत्र की
महत्वपूर्ण जरूरत बताते हुए नगर पंचायत के प्रति आभार जताया। उनका कहना था कि
बरसात के दौरान जलजमाव और जल निकासी की समस्या से लोगों को परेशानी होती थी। नाली
निर्माण से इस समस्या में कमी आने की उम्मीद है।कार्यक्रम
में समाजसेवी तरुण कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील बाउरी समेत नगर पंचायत के
वार्ड पार्षद और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। नगर
पंचायत अध्यक्ष आशा गुप्ता ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में लोगों की मूलभूत
समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता
ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने के लिए लगातार प्रयास
किए जा रहे हैं।उन्होंने
कहा कि सड़क, नाली,
साफ-सफाई और जल निकासी जैसी बुनियादी
सुविधाओं से जुड़े कार्यों को आगे भी प्राथमिकता दी जाएगी। वार्ड 16 में नाली निर्माण से बारिश के दिनों में
जल निकासी की समस्या कम होने की उम्मीद है। समाजसेवी
तरुण कुमार गुप्ता ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए जनप्रतिनिधियों और स्थानीय
लोगों के सहयोग से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नाली निर्माण से
स्थानीय लोगों को सुविधा मिलेगी और जलजमाव की समस्या में भी कमी आने की उम्मीद है।उन्होंने
कहा कि नगर क्षेत्र में जहां भी बुनियादी सुविधाओं की आवश्यकता होगी, वहां विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के
लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा।उद्घाटन
के बाद स्थानीय लोगों ने नवनिर्मित नाली का जायजा लिया और इसे क्षेत्र के लिए
उपयोगी कार्य बताया।मौके
पर नगर पंचायत के वार्ड पार्षद पूनम
देवी, सुनिका
देवी, झांटू
साव, अशोक
कुमार साव, होरो
गॉन, दीनबंधु
सिंह सहित समाजसेवी सुभाष
सिंह, सुनील
बाउरी, अरबिंद
साव, सजल
दत्ता, आलोक
किस्कू, मधु
चंद्र और अन्य लोग मौजूद रहे।मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देने की
बात
जलजमाव की समस्या में आएगी कमी














