तिसरी में नवविवाहिता की मौत से सनसनी, पति पर हत्या का आरोप
गिरिडीह।
तिसरी थाना क्षेत्र
के पेसराटांड़ गांव
में रविवार दोपहर
एक नवविवाहिता की
संदिग्ध परिस्थितियों में
मौत हो गई। घटना के
बाद मृतका के
मायके और ससुराल
पक्ष के बयानों
में विरोधाभास सामने
आया है। ससुराल
पक्ष जहां नवविवाहिता
द्वारा फांसी लगाकर
आत्महत्या करने की
बात कह रहा है, वहीं
मायके वालों ने
उसके पति राजकुमार
सिंह पर गला दबाकर हत्या
करने का आरोप लगाया है।
सूचना मिलने के
बाद तिसरी पुलिस
मौके पर पहुंची
और शव को कब्जे में
लेकर थाना ले आई। फिलहाल
पुलिस पूरे मामले
की जांच में
जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार,
किस्सगो गांव के गवरटोली निवासी दिलीप
सिंह की 22 वर्षीय
पुत्री पूनम कुमारी
की शादी जुलाई
2026 में तिसरी के
पेसराटांड़ गांव निवासी
असरफी सिंह के पुत्र राजकुमार
सिंह के साथ हिंदू रीति-रिवाज से
हुई थी। शादी
के शुरुआती दिनों
में सब कुछ सामान्य चल रहा था। बताया
जाता है कि शनिवार से
मोबाइल फोन समेत
अन्य बातों को
लेकर पति-पत्नी
के बीच विवाद
चल रहा था। रविवार को
भी दोनों के
बीच झगड़ा होने
की बात सामने
आई है। बताया जा रहा
है कि रविवार
दोपहर पूनम कुमारी
अपने ससुराल में
फंदे से लटकी हुई मिली।
इसके बाद उसके
पति राजकुमार सिंह
ने फंदा काटकर
उसे नीचे उतारा।
हालांकि, तब तक
उसकी मौत हो चुकी थी।
घटना के बाद राजकुमार सिंह ने तिसरी पुलिस
को सूचना दी,
जबकि मृतका के
ससुर असरफी सिंह
ने फोन कर मायके वालों
को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही
तिसरी पुलिस पेसराटांड़
पहुंची और शव को अपने
कब्जे में लेकर
थाना ले आई। घटना की
जानकारी मिलने पर
मृतका के पिता दिलीप सिंह,
चाचा समेत मायके
पक्ष के अन्य लोग भी
पेसराटांड़ पहुंचे। इस संबंध में
मृतका के पिता दिलीप सिंह
ने आरोप लगाया
कि उनकी बेटी
पूनम की उसके पति राजकुमार
सिंह ने गला दबाकर हत्या
कर दी है। उन्होंने बताया कि
जब वे बेटी के ससुराल
पहुंचे तो पूनम बेड पर
मृत अवस्था में
लेटी हुई थी। वहीं, ससुराल
पक्ष का कहना है कि
पूनम ने फांसी
लगाकर आत्महत्या की
है। फिलहाल नवविवाहिता की मौत के वास्तविक
कारणों का पता पुलिस जांच
और पोस्टमार्टम रिपोर्ट
आने के बाद ही चल
सकेगा। पुलिस मामले
के सभी पहलुओं
की जांच कर रही है।














