देवघर: कुंडा थाना क्षेत्र के समीप बुधवार को नारायण स्वीट्स स्टोर का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के साथ ही दुकान में ग्राहकों की आवाजाही और उत्साह देखने को मिला। दुकान संचालकों के अनुसार, यहां शुद्धता और नेचुरल टेस्ट को प्राथमिकता देते हुए करीब 70 प्रकार की मिठाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं।
नारायण स्वीट्स स्टोर में पारंपरिक मिठाइयों के साथ-साथ ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए विभिन्न स्वाद और वैरायटी की मिठाइयों की विस्तृत रेंज रखी गई है। दुकान प्रबंधन का कहना है कि मिठाइयों की गुणवत्ता, स्वाद और शुद्धता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि ग्राहकों को बेहतर अनुभव मिल सके।
रक्षाबंधन पर फैमिली पैक की विशेष व्यवस्था
रक्षाबंधन के अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष फैमिली पैक की व्यवस्था की गई है। खास बात यह है कि फैमिली पैक की आकर्षक पैकिंग ग्राहकों को निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। इससे लोग अपने परिवार और रिश्तेदारों के लिए मिठाइयों को आकर्षक पैकेजिंग के साथ ले जा सकेंगे।
दुकान संचालकों ने क्षेत्रवासियों से नारायण स्वीट्स स्टोर पर पहुंचकर विभिन्न प्रकार की मिठाइयों का स्वाद लेने की अपील की। संचालकों ने कहा कि ग्राहकों की संतुष्टि और गुणवत्तापूर्ण मिठाइयां उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।














