मदरसा परीक्षा 2026 कदाचारमुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों ने किया औचक निरीक्षण
झारखंड
अधिविद्य परिषद रांची द्वारा आयोजित वार्षिक मदरसा
परीक्षा 2026 के शांतिपूर्ण निष्पक्ष और
कदाचारमुक्त संचालन को सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा
है। इसी क्रम में मंगलवार को अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण कर
व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश पर
परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू
मिंज तथा अनुमंडल पदाधिकारी अनंत
कुमार ने गवर्नमेंट
सेकेंडरी स्कूल आदर्श स्थित परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण
किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने वर्ग
वस्तानिया फौकानिया एवं मौलवी की सैद्धांतिक
परीक्षाओं के संचालन की समीक्षा की। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था प्रश्नपत्रों की गोपनीयता और परीक्षा
संचालन से जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं की जांच की गई। अधिकारियों ने केंद्राधीक्षक एवं
प्रतिनियुक्त कर्मियों को निर्देश दिया कि परीक्षा पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता
के साथ संपन्न कराई जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता या कदाचार की संभावना को
सख्ती से रोका जाए। परीक्षा समाप्ति के बाद उत्तरपुस्तिकाओं
के सुरक्षित संधारण और अन्य प्रक्रियाओं को लेकर भी अधिकारियों ने आवश्यक
दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की गरिमा बनाए रखना प्रशासन की
सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी कर्मियों को अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक
निर्वहन करना चाहिए। जिला प्रशासन का कहना है कि सभी
परीक्षार्थियों को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष वातावरण उपलब्ध कराना उसकी प्राथमिक
जिम्मेदारी है। औचक निरीक्षण का उद्देश्य परीक्षा केंद्रों पर अनुशासन पारदर्शिता और
व्यवस्था बनाए रखना है।परीक्षा केंद्र का
किया निरीक्षण
व्यवस्थाओं का लिया
जायजा
उत्तरपुस्तिकाओं के
सुरक्षित संधारण के निर्देश
निष्पक्ष परीक्षा पर
प्रशासन का जोर














