जामताड़ा: एसपी शंभू कुमार सिंह के निर्देश पर मंगलवार को करमाटांड़ थाना पुलिस ने जामताड़ा-करमाटांड़ मुख्य सड़क पर पिंडारी स्कूल के समीप एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी अलखनाथ चौबे ने किया।

इस दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों को रोककर जांच की गई। साथ ही वाहन के जरूरी कागजात भी चेक किए गए। पुलिस ने चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाने की सख्त हिदायत दी।

थाना प्रभारी ने लोगों से अपील की कि दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनें और सभी जरूरी कागजात साथ रखें। पुलिस के अनुसार, अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ अपराध पर अंकुश लगाना है।