सीएम हेमंत सोरेन की मां रुपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी, सांस लेने में तकलीफ के बाद हिल व्यू अस्पताल में भर्ती
रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रुपी सोरेन की तबीयत एक बार फिर खराब हो गई है। सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद उन्हें रांची के बरियातू रोड स्थित हिल व्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि रुपी सोरेन दो दिन पहले ही इलाज के बाद बेंगलुरु से रांची लौटी थीं। उनके साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी बेंगलुरु गए थे। रांची लौटने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर अस्पताल की ओर से अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।














