जमुआ लताकी में क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी, तेजाब डालकर हत्या की आशंका
गिरिडीह: जमुआ थाना क्षेत्र के लताकी स्थित
गादीटांड में शुक्रवार को एक व्यक्ति का शव बेहद क्षत-विक्षत हालत में मिलने से
इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की खबर आसपास के क्षेत्र में तेजी से फैल गई,
जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण
घटनास्थल पर पहुंच गए।शव की स्थिति देखकर
ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना जमुआ थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके
पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की
जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि
शव की हालत बेहद खराब थी और शरीर के कई हिस्से क्षत-विक्षत पाए गए। इसी आधार पर
स्थानीय लोगों द्वारा आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति की हत्या करने के बाद पहचान छिपाने या साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव पर तेजाब
डाला गया होगा।हालांकि, तेजाब के इस्तेमाल
या हत्या की अभी पुलिस ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस जांच और
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इस संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस कई बिंदुओं को
ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। सबसे पहले मृतक की पहचान करने का प्रयास
किया जा रहा है। इसके साथ यह भी पता लगाया जा रहा है कि वह गादीटांड इलाके में
कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई।पुलिस आसपास के लोगों
से पूछताछ करने के साथ घटनास्थल से संभावित साक्ष्य जुटा रही है। मृतक की पहचान
होने के बाद उसके परिजनों से जानकारी लेकर यह पता लगाने में मदद मिल सकती है कि वह
कब से लापता था और किसी व्यक्ति के साथ उसका विवाद या दुश्मनी तो नहीं थी। शव मिलने के बाद
इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस से मामले का जल्द खुलासा
करने की मांग की है।पुलिस का कहना है कि
मामले की जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट
आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। इसके
बाद यह स्पष्ट हो पाएगा कि व्यक्ति की हत्या की गई थी या उसकी मौत किसी अन्य
परिस्थिति में हुई।शव पर तेजाब डालने की
आशंका
मृतक की पहचान में
जुटी पुलिस
पोस्टमार्टम रिपोर्ट
से खुलेगा मौत का राज














