हजारीबाग में JTET 2026 की तैयारी तेज, DEO कुमारी नीलम ने केंद्राधीक्षकों को दिए निर्देश
हजारीबाग: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 के सफल संचालन को लेकर हजारीबाग में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में मंगलवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) कुमारी नीलम ने जिला स्कूल सभागार में केंद्राधीक्षकों के साथ बैठक की। बैठक में जिले के सभी परीक्षा केंद्रों के केंद्राधीक्षक मौजूद रहे। इस दौरान परीक्षा के सुचारु, निष्पक्ष और व्यवस्थित संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। परीक्षा संचालन और सेंटर मैनेजमेंट पर चर्चा बैठक में डीईओ कुमारी नीलम ने परीक्षा संचालन, केंद्रों के प्रबंधन और अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। उन्होंने परीक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं को बेहतर ढंग से संचालित करने पर जोर दिया, ताकि परीक्षा के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था या व्यवधान की स्थिति उत्पन्न न हो। विभागीय निर्देशों का पालन करने पर जोर बैठक में JTET 2026 के सफल आयोजन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने और विभाग की ओर से जारी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को लेकर भी चर्चा हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य परीक्षा केंद्रों पर बेहतर प्रबंधन व्यवस्था तैयार करना और निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप परीक्षा का संचालन सुनिश्चित करना रहा।















