IMA ट्रेनिंग सेंटर में नेत्रदान पखवाड़ा के तहत नर्सों को किया जागरूक
IMA ट्रेनिंग
सेंटर में नेत्रदान पखवाड़ा के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान IMA
की नर्सों को नेत्रदान के महत्व और इसकी
प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम
में बताया गया कि मृत्यु के बाद
नेत्रदान किया जा सकता है, जिससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दृष्टि प्रदान करने में मदद
मिल सकती है। नर्सों को यह भी जानकारी दी गई कि नेत्रदान के लिए कौन व्यक्ति योग्य
होता है, मृत्यु के बाद कितने
समय के भीतर नेत्रदान की प्रक्रिया पूरी की जानी चाहिए और इस दौरान परिजनों की
क्या भूमिका होती है। कार्यक्रम
का मुख्य उद्देश्य लोगों में नेत्रदान के प्रति
जागरूकता बढ़ाना और इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना रहा। वक्ताओं ने
नेत्रदान को मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए अधिक से अधिक लोगों को
इसके प्रति जागरूक करने पर जोर दिया। कार्यक्रम
में डॉ. मृणाल सिंह ने भी नेत्रदान से
जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।















