फतेहपुर पहुंचा बाल संरक्षण जागरूकता रथ, बाल विवाह रोकने और बच्चों के अधिकारों को लेकर किया जागरूक
जामताड़ा : जामताड़ा जिले में बाल संरक्षण और बच्चों के अधिकारों को लेकर चलाए जा रहे
जनजागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को बाल संरक्षण जागरूकता रथ फतेहपुर प्रखंड
पहुंचा। चेतना विकास द्वारा जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के सहयोग से संचालित
इस अभियान का उद्देश्य बाल विवाह की रोकथाम के साथ लोगों को बच्चों के अधिकार और
सुरक्षित भविष्य के प्रति जागरूक करना है। फतेहपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड
विकास पदाधिकारी प्रेम कुमार दास ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को
विभिन्न पंचायतों के लिए रवाना किया। इसके बाद रथ फतेहपुर थाना पहुंचा, जहां थाना प्रभारी अमर सिंह तापे और एएसआई
राजा बाबू ने भी हरी झंडी दिखाकर अभियान को आगे रवाना किया। जागरूकता रथ के माध्यम से फतेहपुर
प्रखंड की विभिन्न पंचायतों और ग्रामीण इलाकों में लोगों को बाल संरक्षण के विभिन्न आयामों की जानकारी दी जा रही
है। अभियान के दौरान बच्चों के अधिकारों, उनकी सुरक्षा और बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों की रोकथाम
को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। अभियान के माध्यम से यह संदेश भी दिया
जा रहा है कि बच्चों की सुरक्षा केवल परिवार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समुदाय की सामूहिक
जिम्मेदारी है। अभियान का प्रमुख उद्देश्य बाल
विवाह की रोकथाम है। जागरूकता रथ के जरिए ग्रामीणों को
बाल विवाह से होने वाले सामाजिक और व्यक्तिगत नुकसान के बारे में जानकारी दी जा
रही है। लोगों से अपील की जा रही है कि यदि कहीं
बाल विवाह की जानकारी मिलती है तो इसकी सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को दें,
ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा
सके। जागरूकता अभियान के दौरान बच्चों की शिक्षा
जारी रखने और उनके सुरक्षित भविष्य को सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया जा
रहा है। ग्रामीणों को बच्चों के अधिकारों के प्रति संवेदनशील बनाने के साथ उन्हें
किसी भी तरह के शोषण या असुरक्षा की स्थिति में उचित सहायता लेने के लिए प्रेरित
किया जा रहा है। लोगों को यह भी बताया जा रहा है कि
बच्चों के संरक्षण से जुड़ी किसी भी घटना की जानकारी संबंधित विभाग या सक्षम
अधिकारी तक पहुंचाना जरूरी है। गौरतलब है कि बाल संरक्षण जागरूकता रथ
को 5 सितंबर को जामताड़ा के उपायुक्त ने हरी
झंडी दिखाकर रवाना किया था। इसके बाद रथ ने जामताड़ा थाना, रेलवे स्टेशन और जिले की विभिन्न
पंचायतों में भ्रमण करते हुए लोगों को बाल संरक्षण के प्रति जागरूक किया। अब अभियान के तहत रथ फतेहपुर प्रखंड की
विभिन्न पंचायतों और ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर जागरूकता अभियान चला रहा है। चेतना विकास की इस पहल को सफल बनाने में
संस्था के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अभियान के संचालन और जनजागरूकता
गतिविधियों में शांति गोपाल महतो, दामोदर प्रसाद, वरुण कुमार मंडल और विजय प्रसाद यादव ने अग्रणी भूमिका
निभाई। संस्था
का उद्देश्य जिले के ग्रामीण क्षेत्रों तक बाल संरक्षण से जुड़े संदेश को पहुंचाना
और समुदाय को बच्चों के अधिकारों एवं उनकी सुरक्षा के प्रति अधिक जागरूक बनाना है।पंचायतों
और ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच रहा जागरूकता संदेश
बाल
विवाह रोकने में समुदाय की भूमिका पर जोर
बच्चों
की शिक्षा और सुरक्षित भविष्य का संदेश
5 सितंबर
को उपायुक्त ने किया था रथ रवाना
संस्था
के कार्यकर्ताओं ने संभाली अभियान की जिम्मेदारी














