हजारीबाग चौपारण में तीन शातिर चोर गिरफ्तार चोरी का सामान मोटरसाइकिल और कार बरामद
हजारीबाग: चौपारण
थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं के उद्भेदन को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते
हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के
अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के
पास से चोरी के कई सामान, एक
मोटरसाइकिल और मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार बरामद की गई है। पुलिस
के मुताबिक, ग्राम सेलहारा में कुछ संदिग्ध लोगों के घूमने की
सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सोनू कुमार को हिरासत में लेकर
पूछताछ की। पूछताछ के दौरान चोरी की घटनाओं में उसके अन्य साथियों की संलिप्तता की
जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार
आरोपियों की पहचान सेलहारा खुर्द निवासी
सोनू कुमार (19), पिंटू
यादव (29) और
बरसोत निवासी मंटू कुशवाहा (30) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, पिंटू यादव और मंटू कुशवाहा का पूर्व से
आपराधिक इतिहास रहा है। आरोपियों
की निशानदेही पर पुलिस ने ब्लूटूथ हेडफोन,
टेम्पर्ड ग्लास,
ईयरबड्स, कीपैड मोबाइल, डमी मोबाइल, मोबाइल चार्जर, डीसी चार्जर, खराब मोबाइल, मोबाइल डिस्प्ले, ब्लूटूथ स्पीकर, एलईडी बल्ब और इनवर्टर बैटरी समेत कई सामान बरामद
किए। इसके
अलावा पुलिस ने पैशन प्रो मोटरसाइकिल,
मारुति सुजुकी
स्विफ्ट कार और आरोपियों के मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। पुलिस
ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है। बरामद सामान के संबंध में भी जानकारी
जुटाई जा रही है। कार्रवाई में चौपारण थाना प्रभारी समेत पुलिस टीम के अन्य जवान
शामिल रहे।चोरी का सामान बरामद














