गिरिडीह के तिसरी में सप्तमी पर खुले दुर्गा पूजा पंडालों के पट
तिसरी (गिरिडीह): गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड क्षेत्र
में शारदीय दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह चरम पर है। शनिवार को सप्तमी तिथि के अवसर
पर दुर्गा पूजा पंडालों के पट खुलते ही मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की
भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूजा पंडालों में भक्तों की आवाजाही बढ़ने के साथ ही पूरे
क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। मां दुर्गा के दर्शन
और पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंडालों में पहुंचे। इस दौरान
मां के जयकारों से तिसरी प्रखंड का वातावरण भक्तिमय हो गया। स्थानीय लोगों में
दुर्गा पूजा को लेकर खासा उत्साह नजर आया। वहीं, दुर्गा पूजा के दौरान शांति और सुरक्षा
व्यवस्था बनाए रखने के लिए तिसरी थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस बल मुस्तैद
रहा। पुलिस प्रशासन की ओर से पूजा स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया
जा रहा है, ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण
वातावरण में मां दुर्गा के दर्शन कर सकें। इस अवसर पर पूजा
समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। शारदीय दुर्गा पूजा के
उल्लास, श्रद्धा और मां
दुर्गा के जयकारों से पूरा तिसरी प्रखंड भक्तिमय वातावरण में सराबोर नजर आया।














