गिरिडीह-में-अतिक्रमण-पर-प्रशासन-का-शिकंजा-टावर-चौक-से-पचंबा-तक-अभियान
गिरिडीह शहर की यातायात
व्यवस्था को बेहतर बनाने और मुख्य सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए जिला
प्रशासन ने बुधवार को बड़ा अभियान चलाया। सदर
एसडीएम धीरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में टावर चौक से लेकर पचंबा
तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जे
हटाए गए और दुकानदारों को दोबारा सड़क अथवा सार्वजनिक स्थान पर अतिक्रमण नहीं करने
की सख्त चेतावनी दी गई।प्रशासन की टीम में उप
नगर आयुक्त, डीएसपी,
पुलिस पदाधिकारी एवं
जवानों के साथ नगर निगम के कर्मी भी शामिल रहे। टीम ने सड़क किनारे
लगे ठेले-खोमचे और अन्य दुकानों की जांच की। नियमों का उल्लंघन करने वाले कई
दुकानदारों के चालान काटे गए।वहीं, सड़क
किनारे बेतरतीब तरीके से खड़े दोपहिया वाहनों पर भी कार्रवाई की गई और वाहन चालकों
के चालान काटे गए। अधिकारियों
ने दुकानदारों को स्पष्ट चेतावनी दी कि शहर की मुख्य सड़कों पर किसी भी तरह का
अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन का कहना है कि सड़क किनारे अवैध कब्जे
के कारण यातायात प्रभावित होता है और आम लोगों को आवागमन में परेशानी होती है।मीडिया
से बातचीत में सदर एसडीएम धीरेन्द्र कुमार ने कहा कि गिरिडीह
शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन और नगर निगम की ओर से लगातार
कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि टावर चौक से पचंबा तक सड़क को पूरी तरह
अतिक्रमण मुक्त कराने तक अभियान जारी रहेगा।प्रशासन की कार्रवाई के बाद सड़क
किनारे अवैध रूप से दुकान लगाने वाले लोगों और बेतरतीब वाहन खड़ा करने वालों में
हड़कंप देखा गया।वहीं, स्थानीय
लोगों ने प्रशासन की कार्रवाई का स्वागत किया है। लोगों का कहना है कि यदि अभियान
नियमित रूप से जारी रहा तो शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार होगा और आम लोगों को
जाम से राहत मिलेगी।सड़क पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं














