चांडिल डकैती कांड का खुलासा, डिलीवरी बॉय निकला वारदात का सूत्रधार; 24 लाख के जेवर बरामद
चांडिल सरायकेला-खरसावां
जिले के चांडिल बाजार में आभूषण कारोबारी सुरेश चौधरी के घर हुई डकैती के मामले
में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में चांडिल थाना क्षेत्र के
सुकसारी निवासी राहुल कुमार महतो और धनबाद जिले के बरौरा थाना क्षेत्र के हरिना
निवासी स्वर्णकार त्रिवेणी प्रसाद को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर
करीब 24 लाख रुपये मूल्य के
सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं। इसके अलावा दो मोबाइल फोन और एक हीरो होंडा
मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार,
9 और 10 अक्टूबर की मध्यरात्रि चांडिल बस स्टैंड
के समीप रहने वाले पूर्व आभूषण व्यवसायी सुरेश चौधरी के घर में अज्ञात अपराधियों
ने हथियार के बल पर परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर डकैती की थी। अपराधी घर से
सोने-चांदी के आभूषण, नकदी
और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए थे। इस संबंध में चांडिल थाने में मामला दर्ज
किया गया था। SIT ने
संभाली जांच की कमान घटना की गंभीरता को
देखते हुए सरायकेला-खरसावां के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चांडिल अनुमंडल पुलिस
पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। तकनीकी और
परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने पहले इस कांड में शामिल पांच
आरोपियों की पहचान की। पुलिस के अनुसार,
मोहिउद्दीन अंसारी, गुलजार अंसारी, सहादम अंसारी, सोबराती अंसारी और शेख जमील को हजारीबाग
जिले के चौपारण थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।
मामले की जांच आगे बढ़ने के बाद राहुल कुमार महतो और स्वर्णकार त्रिवेणी प्रसाद की
भूमिका सामने आई। डिलीवरी का काम करने
के दौरान की घर की रेकी पुलिस जांच में सामने
आया कि राहुल कुमार महतो एक डिलीवरी कंपनी में काम करता था और घर-घर जाकर सामान
पहुंचाता था। पुलिस के मुताबिक, वर्ष
2022-23 में जेल में रहने के
दौरान उसकी मुलाकात मोहिउद्दीन अंसारी और सोबराती अंसारी से हुई थी। आरोप है कि राहुल ने
ही आभूषण कारोबारी के घर की पहचान कर अन्य आरोपियों को वहां की जानकारी दी थी और
डकैती को अंजाम देने के लिए उन्हें बुलाया था। पुलिस इस मामले में उसकी कथित
भूमिका की जांच कर रही है। धनबाद के स्वर्णकार
के पास से मिले लूटे गए जेवर अनुसंधान के दौरान
पुलिस ने लूटे गए आभूषणों के कथित खरीदार धनबाद निवासी स्वर्णकार त्रिवेणी प्रसाद
को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर 5,142 ग्राम गला हुआ चांदी, 80 ग्राम गला हुआ सोना, ब्रिटिशकालीन चांदी के 32 सिक्के, ब्रेसलेट में जड़े 11 छोटे पत्थर, पीपल के पत्ते के आकार के दो चांदी के
आभूषण और अन्य सामान बरामद किए। पुलिस के अनुसार,
बरामद आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब 24
लाख रुपये है। इसके अलावा दो मोबाइल फोन
और एक हीरो होंडा मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। छापेमारी दल में कई
पुलिस पदाधिकारी शामिल इस मामले में
छापेमारी दल में पुलिस उपाधीक्षक दूसरू बानसिंह, पुलिस अवर निरीक्षक राजेश कुमार सिंह,
नीमडीह थाना प्रभारी दिलशन बिरुआ,
चांडिल थाना प्रभारी संतन तिवारी,
तिरुलडीह थाना प्रभारी विपुल कुमार ओझा,
कपाली ओपी प्रभारी अविनाश कुमार सहित
राजू कुमार, राहुल
भारती, आलम चांद महतो,
कमल यादव, अमय कृष्ण सिंह, संदीप दुबे और दीपक सुंडी समेत अन्य
पदाधिकारी शामिल थे। फिलहाल पुलिस मामले
में आगे की जांच कर रही है। इस कार्रवाई के बाद डकैती कांड से जुड़े अन्य पहलुओं
और आरोपियों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।














