चाईबासा सोनुआ में एग कार्ट योजना से महिलाओं को मिला स्वरोजगार का अवसर, 10 महिलाओं को निःशुल्क कार्ट
चाईबासा पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ प्रखंड
में ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एग कार्ट
योजना के तहत पहल की गई है। जिला प्रशासन, राष्ट्रीय अंडा समन्वय समिति, 'प्रदान' संस्था और एलांग दोलांग कृषक उत्पादक
कंपनी के सहयोग से महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में सोनुआ
प्रखंड के सोनापोस में यशोदा देवी के एग कार्ट स्टॉल का उद्घाटन किया गया। सोनापोस
पंचायत की मुखिया नूर हांसदा ने फीता काटकर स्टॉल का शुभारंभ किया। 10 महिलाओं
को निःशुल्क मिला एग कार्ट झारखंड सरकार की एग
कार्ट योजना के तहत सोनुआ क्षेत्र की स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी 10 महिलाओं को आधुनिक एग कार्ट और आवश्यक
उपकरण निःशुल्क उपलब्ध कराए गए हैं। प्रत्येक कार्ट और उपकरण की लागत लगभग 51
हजार रुपये बताई गई है। इस पहल का उद्देश्य
ग्रामीण महिलाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने का अवसर देना और उनकी नियमित आमदनी का
साधन विकसित करना है। महिलाएं एग कार्ट के माध्यम से अंडे और उनसे जुड़े खाद्य
पदार्थों की बिक्री कर सकेंगी। प्रशिक्षण और पंजीकरण
में भी मिलेगी सहायता योजना के तहत
लाभार्थियों के चयन की प्रक्रिया पारदर्शी रखी गई है। इसमें न्यूनतम दसवीं पास और
स्वयं सहायता समूहों से सक्रिय रूप से जुड़ी महिलाओं को प्राथमिकता दी गई है। व्यवसाय को व्यवस्थित
तरीके से संचालित करने के लिए 'प्रदान'
संस्था की ओर से महिलाओं को प्रशिक्षण
देने के साथ खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) से संबंधित प्रमाणन और उद्यम पंजीकरण
में भी सहायता दी जा रही है। इससे महिलाओं को खाद्य सुरक्षा के मानकों का पालन
करते हुए अपना कारोबार चलाने में मदद मिलेगी। ग्रामीण महिलाओं को
आत्मनिर्भर बनाने की पहल एग कार्ट योजना के
माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और उनकी
आर्थिक स्थिति मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। स्वरोजगार से जुड़कर महिलाएं
अपनी आजीविका को बेहतर बनाने के साथ परिवार की आय में भी योगदान दे सकेंगी। स्टॉल के उद्घाटन के
अवसर पर प्रदान संस्था के कर्मी रूपेश प्रधान, रोहन प्रधान, राजकुमारी प्रधान सहित कई ग्रामीण
उपस्थित थे।














