रामगढ़ : जिले के प्रसिद्ध रजरप्पा मां छिन्नमस्तिका मंदिर में भोजपुरी की प्रसिद्ध लोक गायिका निशा उपाध्याय बुधवार को पहुंचीं। उन्होंने मां छिन्नमस्तिका के दरबार में मत्था टेककर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर पहुंचने पर पुजारी सेठी बाबा उर्फ ब्रजेश पंडा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उनका स्वागत किया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई। निशा उपाध्याय ने पूरे श्रद्धा भाव से मां की पूजा की और मंदिर परिसर में कुछ समय बिताया।

इस दौरान प्रभाकर उपाध्याय, रवि सिंह, राजीव रंजन, आकाश शर्मा, अनिशा उपाध्याय, पुश सिंह, छोटू बाबू और शिवम बाबू समेत कई लोग मौजूद रहे।

पत्रकारों से बातचीत में निशा उपाध्याय ने कहा कि मां छिन्नमस्तिका के प्रति उनकी गहरी आस्था है और वह साल में दो बार मां के दरबार में दर्शन करने आती हैं। उन्होंने कहा कि रजरप्पा धाम पहुंचने पर उन्हें अद्भुत शांति और ऊर्जा मिलती है।