रामगढ़ डैम में डूबने से युवक की मौत
रामगढ़ जिले के दुलमी
प्रखंड क्षेत्र के
सिरु पंचायत अंतर्गत
भालू गांव में एक दर्दनाक
हादसे में 20 वर्षीय युवक की डैम में डूबने
से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल
है।जानकारी के अनुसार
नंदलाल महतो के एकलौते
पुत्र राजन कुमार
के दादा का हाल ही में निधन हो गया था। गुरुवार
को उनके तीनकर्म
का कार्यक्रम आयोजित
था। इसी क्रम में राजन कुमार
सुबह करीब 10
बजे अपने कुछ
दोस्तों के साथ
स्नान करने के
लिए डैम गया
था।बताया
जाता है कि स्नान
के दौरान वह गहरे
पानी में चला
गया और डूब
गया। घटना के बाद उसके साथ गए दोस्तों
ने शोर मचाया
जिसके बाद आसपास
के ग्रामीण मौके पर पहुंचे
और काफी मशक्कत
के बाद युवक को पानी से बाहर निकाला।इसके
बाद उसे तुरंत
सदर अस्पताल रामगढ़
ले जाया गया जहां डॉक्टरों
ने उसे मृत
घोषित कर दिया।मृतक
राजन कुमार इंटर
का छात्र था। उसके पिता नंदलाल
महतो एक किसान
हैं और खेती बाड़ी कर किसी तरह अपने परिवार
का भरण पोषण करते हैं।घटना
की सूचना मिलते
ही पूर्व जिप
अध्यक्ष ब्रहमदेव महतो
अंचल अधिकारी किशोरी
यादव छात्र नेता
अनिल इगनेश राहुल
महतो पारसनाथ महतो
प्रदीप महतो रामबृक्ष
महतो प्यारी महतो
मनोज महतो समुद्र
नाथ महतो झलकु
महतो ठाकुरदास महतो
वीरेंद्र महतो संजय
कुमार और नागेश्वर
महतो सहित कई लोगों
ने मृतक के परिजनों
से मिलकर शोक
संवेदना व्यक्त की।














