छतरपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद गुप्ता का प्रखंड कर्मियों द्वारा गुलदस्ता भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गया।इस अवसर पर प्रखंड कार्यालय के कर्मचारियों ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता देकर बधाई दी और नगर के विकास के लिए शुभकामनाएँ भी दीं।कार्यक्रम के दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने सभी कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं बल्कि पूरे नगरवासियों का सम्मान है। उन्होंने कहा कि नगरवासियों के सहयोग से वे नगर के विकास और बेहतर व्यवस्था के लिए निरंतर कार्य करेंगे।इस मौके पर प्रखंड कार्यालय के बड़ा बाबू नवाब साहब प्रखंड नाजिर राकेश कुमार जेई राजू कुमार रजक पंचायती राज प्रखंड कोऑर्डिनेटर विवेक श्रीवास्तव कृष्ण प्रसाद साहू और जनसेवक संतोष पासवान सहित कई कर्मचारी उपस्थित रहे।