हजारीबाग शहर के वार्ड संख्या 36 अंतर्गत भारत माता चौक के समीप सड़क पर बना गड्ढा पिछले एक महीने से स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ था। इस गड्ढे की वजह से राहगीरों और दोपहिया चालकों को रोजाना जोखिम उठाना पड़ रहा था वहीं दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती थी।जैसे ही इस समस्या की जानकारी उप महापौर तक पहुंची उन्होंने बिना देर किए त्वरित संज्ञान लिया। खास बात यह रही कि मामला सार्वजनिक रूप से खबर बनने से पहले ही संबंधित विभाग को निर्देश देकर गड्ढे को भरवाने का कार्य पूरा करा दिया गया।गड्ढा भरने के बाद अब सड़क पर आवागमन सुरक्षित और सुगम हो गया है। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए राहत की सांस ली है।लोगों का कहना है कि लंबे समय से अनदेखी का शिकार यह समस्या आखिरकार खत्म हो गई। उप महापौर की इस तत्परता से यह संदेश गया है कि प्रशासन जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है और समय रहते समाधान के लिए तैयार है।स्थानीय निवासियों ने उम्मीद जताई है कि आगे भी इसी तरह अन्य समस्याओं पर भी त्वरित कार्रवाई की जाएगी।