हजारीबाग झारखंड एकेडमिक काउंसिल JAC ने गुरुवार को माध्यमिक वार्षिक परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया। इस वर्ष का रिजल्ट कई पुराने रिकॉर्ड तोड़ते हुए ऐतिहासिक रहा।इस बार हजारीबाग की बेटी प्रियांशु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे राज्य में टॉप किया है। प्रियांशु ने 500 में से 498 अंक हासिल कर 99.60% के साथ पहला स्थान प्राप्त किया।प्रियांशु इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल हजारीबाग की छात्रा हैं। उनकी इस उपलब्धि से न सिर्फ स्कूल बल्कि पूरे जिले में खुशी और गर्व का माहौल है।शिक्षकों और परिजनों ने प्रियांशु की मेहनत अनुशासन और लगन को इस सफलता का श्रेय दिया है। वहीं उनकी इस उपलब्धि ने अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित किया है।JAC के इस साल के परिणाम ने यह साबित कर दिया है कि झारखंड के छात्र छात्राएं लगातार शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं।