गिरिडीह स्वच्छता पारदर्शिता और बेहतर प्रबंधन की मिसाल बन चुका तेलोडीह पंचायत अब पूरे झारखंड में अपनी अलग पहचान बना चुका है। मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना मूल्यांकन वर्ष 2024-25 के तहत रांची के खेलगांव इंडोर स्टेडियम में आयोजित समारोह में इस पंचायत को राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और इरफान अंसारी के हाथों पंचायत के मुखिया शब्बीर आलम को प्रशस्ति पत्र और 10 लाख रुपये की सम्मान राशि प्रदान की गई।इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद जब पंचायत प्रतिनिधि गांव लौटे तो तेलोडीह पंचायत में जश्न का माहौल देखने को मिला। पंचायत सचिवालय में भव्य स्वागत और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण और जनप्रतिनिधि शामिल हुए।मुखिया शब्बीर आलम ने कहा कि यह सम्मान पूरे पंचायत परिवार की सामूहिक मेहनत और एकजुटता का परिणाम है। उन्होंने पंचायत सचिव रोजगार सेवक वार्ड सदस्य आंगनबाड़ी सेविका जलसहिया शिक्षक स्वास्थ्य कर्मियों और अन्य सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।उन्होंने मीडिया की भूमिका को भी सराहते हुए कहा कि पंचायत की उपलब्धियों को आगे लाने में पत्रकारों का अहम योगदान रहा है।समारोह के अंत में सभी ने संकल्प लिया कि इसी तरह पारदर्शिता और विकास कार्यों को आगे बढ़ाते हुए तेलोडीह पंचायत को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई जाएगी।यह उपलब्धि न केवल एक पुरस्कार है बल्कि गांव की बदलती तस्वीर और मजबूत होती व्यवस्था का प्रतीक भी है।