दुमका दुमका जसीडीह रेलमार्ग के अंतर्गत बासुकीनाथ रेलवे स्टेशन से आगे कैरो गांव के समीप एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई।मृतक की पहचान जरमुंडी थाना क्षेत्र के पहरीडीह बघिया गांव निवासी 50 वर्षीय साहेबलाल हेंब्रम के रूप में हुई है।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं जानकारी मिलने पर जरमुंडी थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।शव की पहचान होने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और बिना पोस्टमार्टम कराए शव को अपने घर ले गए।इस घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। फिलहाल परिजनों ने किसी पर कोई संदेह नहीं जताया है।पुलिस मामले की आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।