जामताड़ा जिला परिषद अध्यक्ष दीपिका बेसरा ने शनिवार को समाहरणालय पहुंचकर उपायुक्त आलोक कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान जिले के विकास कार्यों ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं और विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।मुलाकात के दौरान दीपिका बेसरा ने पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में अभी भी कई सुविधाओं की कमी है जिसे दूर करने के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर तालमेल जरूरी है।उपायुक्त आलोक कुमार ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की जिम्मेदारी है और इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।बैठक में जिले में चल रही विभिन्न योजनाओं की समीक्षा भी की गई और उनके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संयुक्त प्रयास पर सहमति बनी।यह मुलाकात प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वय को मजबूत करने और जिले के समग्र विकास को गति देने की दिशा में एक सकारात्मक पहल मानी जा रही है।