हजारीबाग जिले की बेटी कुमारी तन्वी ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर मिसेज इंडिया पेसिफिक का खिताब अपने नाम कर लिया है। भोपाल में आयोजित इस प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता में जीत हासिल कर उन्होंने न केवल अपने माता पिता बल्कि पूरे झारखंड को गौरवान्वित किया है।तन्वी के पिता चंद्रशेखर आज़ाद ने बेटी की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए गर्व महसूस किया। खास बात यह है कि तन्वी हजारीबाग की बेटी होने के साथ साथ जमशेदपुर की बहू भी हैं।तन्वी की कहानी संघर्ष और हिम्मत की मिसाल है। वह एक सिंगल मदर हैं उनके पति जो सेना में थे बीमारी के कारण उनका निधन हो गया था। इसके बाद उन्होंने अकेले ही अपनी दोनों बेटियों की जिम्मेदारी संभाली और साथ ही अपने सपनों को भी जिंदा रखा।अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर तन्वी ने यह मुकाम हासिल किया है। उनकी इस सफलता ने न सिर्फ उनके परिवार बल्कि उनकी बेटियों को भी गर्व महसूस कराया है।तन्वी की यह उपलब्धि उन सभी महिलाओं के लिए प्रेरणा है जो कठिन परिस्थितियों में भी अपने सपनों को साकार करने का हौसला रखती हैं।