जामताड़ा कोर्ट केस समीक्षा
जामताड़ा समाहरणालय सभागार में उपायुक्त
सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में उच्च एवं उच्चतम न्यायालय में
लंबित मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में कंटेंप्ट केस रिट वाद
एलपीए डबल बेंच मामलों सहित
विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 100 लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई।उपायुक्त ने अधिकारियों
को निर्देश देते हुए कहा कि न्यायालयीन मामलों का समयबद्ध और प्रभावी निष्पादन
बेहद जरूरी है। किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी से न केवल प्रशासनिक कार्य
प्रभावित होते हैं, बल्कि न्यायिक प्रक्रिया पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है।उन्होंने
सभी विभागों को नियमित मॉनिटरिंग करने
आवश्यक दस्तावेज समय पर प्रस्तुत करने
और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए ताकि मामलों का शीघ्र
निपटारा सुनिश्चित हो सके।बैठक में उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार आईटीडीए परियोजना निदेशक जुगनू मिंज एसडीओ अनंत कुमार सिविल सर्जन डॉ. एस.पी. मिश्र सहित कई विभागों के अधिकारी
मौजूद रहे।इस बैठक का मुख्य उद्देश्य लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के जरिए
प्रशासनिक पारदर्शिता और दक्षता को बढ़ाना है।















