मधुपुर देवघर निरीक्षण
मधुपुर देवघर संथाल परगना प्रमंडल के
आयुक्त संजय कुमार ने मधुपुर अनुमंडल
प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का निरीक्षण
किया। इस दौरान किसान भवन में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।निरीक्षण के क्रम में
आयुक्त ने विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक
दिशा निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह एक रूटीन निरीक्षण है जिसका उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों की गुणवत्ता और पारदर्शिता
सुनिश्चित करना है।आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का
समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए और आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान
किया जाए।इस दौरान उन्होंने कार्यालय व्यवस्था अभिलेखों के रख रखाव और कार्यप्रणाली की भी जांच की।मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी
राजीव कुमार अंचल अधिकारी यामुन रविदास प्रखंड विकास
पदाधिकारी अजय कुमार दास सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।














