जामताड़ा जिले के जियालजोरी में हरि कीर्तन में जनसंपर्क
जामताड़ा जिले के
कर्माटांड़ प्रखंड अंतर्गत जियालजोरी गांव में आयोजित भव्य हरि कीर्तन कार्यक्रम
में जिला परिषद भावी उम्मीदवार मोनिका कुमारी के प्रतिनिधि महेंद्र मंडल शामिल
हुए। इस दौरान उन्होंने भगवान श्रीहरि के चरणों में मत्था टेककर क्षेत्र की सुख समृद्धि और शांति की कामना की। कार्यक्रम
में बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालु महिलाएं बुजुर्ग और युवा शामिल हुए। ढोल नगाड़ों मृदंग और झांझ की धुन पर पूरा गांव
भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया। श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होकर संकीर्तन में
शामिल हुए।महेंद्र मंडल ने कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका
हालचाल जाना और क्षेत्र की समस्याओं व जरूरतों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि ऐसे
धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज को जोड़ने का काम करते हैं और आपसी भाईचारे को
मजबूत करते हैं।उन्होंने क्षेत्र के विकास शिक्षा सड़क स्वास्थ्य और अन्य जनसुविधाओं को बेहतर
बनाने के लिए निरंतर प्रयास करने का आश्वासन दिया। साथ ही कहा कि जनता का आशीर्वाद
और सहयोग ही सबसे बड़ी ताकत है।ग्रामीणों ने भी महेंद्र मंडल का गर्मजोशी से
स्वागत किया और उनके प्रति विश्वास जताया। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया
गया जिसमें
सभी श्रद्धालुओं ने भाग लिया।















