जामताड़ा में पेंशनरों ने मनाया काला दिवस केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध
जामताड़ा झारखंड राज्य पेंशनर समाज जामताड़ा शाखा द्वारा
बुधवार को केंद्र सरकार के खिलाफ काला दिवस मनाया गया। इस दौरान पेंशनरों ने काला
बिल्ला लगाकर विरोध जताया और विरोध मार्च निकाला।विरोध कार्यक्रम का नेतृत्व जिला
सचिव चंडी दास पुरी
ने किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार
संसद में एक ऐसा विधेयक ला रही है
जिसमें 1
जनवरी 2026
से पहले सेवानिवृत्त पेंशनरों के वेतन
और पेंशन से जुड़े पुराने प्रावधान लागू नहीं होंगे।उन्होंने कहा कि सरकार की यह
नई नीति पेंशनरों के साथ भेदभाव करने वाली है इसलिए इस प्रस्ताव को
तुरंत वापस लिया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय राज्य पेंशनर संगठन के
आह्वान पर पूरे देश में काला दिवस मनाया जा रहा है।जामताड़ा में भी पेंशनरों ने
विरोध मार्च निकालकर सरकार को चेतावनी दी कि यदि यह नीति वापस नहीं ली गई तो आने वाले समय में बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।














