धनबाद निरसा मैथन सिरामिक कंपनी द्वारा बुधवार को कंपनी परिसर के सभागार में वार्षिक बैठक सह प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान सीएसआर कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व मद से किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई।कंपनी के निदेशक अजय शर्मा ने बताया कि करुणा प्रोजेक्ट के तहत 16 पंचायतों के मुखियाओं के आग्रह पर एग्यारकुंड प्रखंड के 33 तथा कलियासोल प्रखंड के एक विद्यालय में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।उन्होंने बताया कि जरूरत के अनुसार स्कूलों में शौचालय, क्लासरूम पेयजल पाइपलाइन वाटर टैंक डीप बोरिंग सबमर्सिबल पंप वाटर कूलर आरओ प्लांट बेंच प्रोजेक्टर पेवर ब्लॉक एवं भवनों के जीर्णोद्धार जैसे कार्य किए गए हैं।इसके अलावा कंपनी द्वारा क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट हाई मास्ट लाइट साफ सफाई स्वास्थ्य शिविर, झीलों की सफाई नाला निर्माण एवं शेड निर्माण जैसे कई जनहित कार्य भी किए जा रहे हैं।कंपनी के निदेशक ने कहा कि कंपनी का मुख्य उद्देश्य प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्रदान करना है ताकि उन्हें पठन-पाठन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।इस मौके पर चंद्रशेखर सिंह एवं गोविंद प्रसाद सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।