पलामू रिश्वत कांड रोजगार सेवक ACB के हत्थे चढ़ा
पलामू जिले के छतरपुर प्रखंड अंतर्गत सिलदाग पंचायत
में दीदी बाड़ी योजना की स्वीकृति के
नाम पर घूसखोरी का मामला सामने आया है। इस मामले में भ्रष्टाचार निरोधक
ब्यूरो ACB पलामू
की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई
करते हुए पंचायत के रोजगार सेवक सुनील कुमार रजक को 6
हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ
गिरफ्तार कर लिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार रोजगार सेवक द्वारा योजना
की स्वीकृति के बदले लाभुक से रिश्वत की मांग की जा रही थी जिसकी शिकायत ACB से की गई थी। शिकायत
की पुष्टि के बाद ACB की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया।गिरफ्तारी
के बाद ACB की टीम आरोपी को अपने साथ मेदिनीनगर थाना ले गई
जहां उससे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ
के उपरांत आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।ACB पलामू के अधिकारियों
ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा कि
भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान लगातार जारी
रहेगा और किसी भी दोषी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इस
कार्रवाई के बाद प्रखंड और पंचायत स्तर के कर्मियों में हड़कंप मच गया है।














