पलामू छत्तरपुर वार्ड 16 चुनाव पार्षद प्रत्याशी सनोज कुमार को जनसमर्थन
पलामू छत्तरपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 16 अंतर्गत सड़मा गांव
से वार्ड पार्षद प्रत्याशी
सनोज कुमार उर्फ गुड्डू ने अपने क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान को तेज कर दिया है।
जनसंपर्क के दौरान उन्हें वार्डवासियों का भरपूर समर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है जिससे उनके समर्थकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।सनोज
कुमार उर्फ गुड्डू ने अपने समर्थकों और शुभचिंतकों के साथ डोर टू डोर
जनसंपर्क अभियान चलाकर घर घर
जाकर मतदाताओं से मुलाकात की और आगामी नगर निकाय चुनाव में क्रमांक संख्या 9 केक
छाप चुनाव चिन्ह पर मतदान करने की अपील की।जनसंपर्क अभियान के दौरान सनोज कुमार
उर्फ गुड्डू ने कहा कि वार्ड 16 के गांव और मुहल्ले के लोगों ने जिस उत्साह और अपनत्व के साथ
उनका स्वागत किया उसके लिए वे हृदय से आभारी हैं। उन्होंने कहा कि मतदाताओं का
हर आशीर्वाद वार्ड क्षेत्र को बेहतर बनाने के उनके संकल्प को और मजबूत करता है।उन्होंने
वार्डवासियों को भरोसा दिलाया कि यदि उन्हें मतदाताओं का आशीर्वाद मिला तो जनसमस्याओं का निराकरण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने वार्ड क्षेत्र के समग्र विकास स्वच्छता व्यवस्था स्वच्छ
पेयजल सड़क
नाली निर्माण सहित अन्य बुनियादी
सुविधाओं को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया।सनोज कुमार उर्फ गुड्डू ने
कहा कि उन्हें वार्ड 16 सड़मा गांव की जनता से मिल रहा समर्थन निश्चित रूप से क्षेत्र
के समुचित और जनउपयोगी विकास में सहायक सिद्ध होगा।इस जनसंपर्क अभियान में संतोष सिंह
प्रीतम कुमार गुप्ता सुधीर सिंह
संजय कुमार सिंह प्रदीप कुमार
शुकुल भुइंया रामाशीष राम
संजय कुमार गुप्ता उदय विश्वकर्मा
संजय विश्वकर्मा मनोज भुइंया
विजय ठाकुर सहित बड़ी संख्या में
समर्थक महिलाएं और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।














