छतरपुर में नए पेट्रोल पंप का उद्घाटन
पलामू जिले के छतरपुर
प्रखंड अंतर्गत लोहराही में हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के मां गायत्री फ्युल सेंटर पेट्रोल पंप का
विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति
सदस्य सह जिला प्रवक्ता चन्दन प्रकाश सिन्हा अशोक कुमार सिन्हा
सत्यनारायण सिन्हा
एवं पेट्रोल पंप के प्रोपराइटर अजय कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर पंप
का शुभारंभ किया।इस अवसर पर चन्दन प्रकाश सिन्हा ने कहा कि छतरपुर-पांडू रोड पर
लगभग 20 किलोमीटर तक कोई
पेट्रोल पंप नहीं था जिससे लोगों को काफी परेशानी होती थी। इस नए पेट्रोल पंप के
खुलने से इस मार्ग से गुजरने वाले यात्रियों और आसपास के करीब 50 गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।उन्होंने
कहा कि पहले लोगों को आपात स्थिति शादी विवाह या अन्य जरूरतों के लिए दूर जाकर ईंधन लेना पड़ता था लेकिन अब इस सुविधा
से समय और श्रम दोनों की बचत होगी।वहीं पेट्रोल पंप के प्रोपराइटर अजय कुमार
सिन्हा ने भरोसा दिलाया कि इस केंद्र पर पेट्रोल और डीजल की गुणवत्ता का विशेष
ध्यान रखा जाएगा और 24×7 सेवा
उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान पेट्रोलियम गुणवत्ता से कभी
समझौता नहीं करता और ग्राहकों को बेहतर सेवा देना उनकी प्राथमिकता होगी।इस मौके पर
अरुण कुमार सिन्हा, बलराम
पाठक लवलेश
यादव राकेश
कुमार सिन्हा सोनल
सिन्हा मुन्ना
चंद्रवंशी पवन
गुप्ता ध्रुव
कुमार सिन्हा आलोक
कुमार सिन्हा कुलदीप
चंद्रवंशी सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।















