पलामू छतरपुर नगर पंचायत उपाध्यक्ष पद की दावेदारी
पलामू छतरपुर नगर पंचायत चुनाव के नतीजे आने
के बाद अब नगर निकाय में नेतृत्व को लेकर मंथन शुरू हो गया है। इसी क्रम में वार्ड
संख्या 15 से नवनिर्वाचित
पार्षद मंजीत कुमार यादव ने नगर पंचायत के
उपाध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी औपचारिक रूप से पेश कर दी है। उनकी इस घोषणा के
बाद नगर पंचायत की राजनीति में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।अपनी दावेदारी को
लेकर मंजीत कुमार यादव ने कहा कि वार्ड 15 की जनता ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे वे पूरे नगर
पंचायत के विकास के लिए समर्पित करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि छतरपुर नगर
पंचायत को आज एक ऐसे युवा ऊर्जावान
और ईमानदार नेतृत्व की जरूरत है जो भ्रष्टाचार से मुक्त शासन और धरातल
पर दिखने वाले विकास कार्यों को प्राथमिकता दे सके।मंजीत यादव ने स्पष्ट किया कि
उनका उद्देश्य केवल पद प्राप्त करना नहीं बल्कि छतरपुर नगर पंचायत को एक आदर्श
नगर निकाय के रूप में विकसित करना है। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता जवाबदेही और
जनभागीदारी के साथ कार्य करना उनकी प्राथमिकता होगी।स्वच्छता अभियान नगर
के प्रत्येक वार्ड में नियमित और प्रभावी साफ-सफाई व्यवस्था।पेयजल समस्या गर्मी
के मौसम में होने वाली पानी की किल्लत का स्थायी समाधान।युवा रोजगार स्थानीय
युवाओं के लिए रोजगार के अवसर और कौशल विकास कार्यक्रम।पारदर्शिता सरकारी
योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना।मंजीत कुमार यादव ने कहा मेरा लक्ष्य केवल पद पाना नहीं बल्कि छतरपुर नगर
पंचायत को एक आदर्श नगर निकाय के रूप में स्थापित करना है। पार्षदों का विश्वास और
जनता का स्नेह ही मेरी असली ताकत है।उनकी दावेदारी के बाद अब अन्य पार्षदों की
रणनीति और समर्थन को लेकर भी राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। आने वाले
दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि उपाध्यक्ष पद की दौड़ किस दिशा में जाती है।














